{"_id":"6a666193bf64b7ffb8049351","slug":"reservation-will-survive-only-if-the-countrys-constitution-survives-suryabhan-bhadohi-news-c-295-1-mau1001-149230-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा : सूर्यभान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा : सूर्यभान
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कार्यालय में संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने की। उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने कोल्हापुर राज्य में लागू किया था।
इसी दिन आरक्षण देने का शुभारंभ हुआ था। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संविधान के समर्थन और बचाने की शपथ दिलाई। मोहम्मदाबाद गोहना के पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार ने कहा कि सामाजिक न्याय की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया।
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के प्रयासों से संविधान में सामाजिक न्याय का मूल आधार बना।वहीं शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव सूर्यभान यादव ने बताया कि संविधान मान स्तंभ सामाजिक न्याय की स्थापना के संकल्प का मार्ग प्रकाशित करता है।
विज्ञापन
उन्होंने जोर दिया कि जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा। अंत में, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने कारगिल युद्ध के बलिदानियों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
बैठक में पूर्व सदस्य विधान परिषद रामजतन राजभर, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी सहित कई नेता उपस्थित थे।