फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Reservation should be implemented on economic basis: Arun Rajbhar

आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू होना चाहिए : अरुण राजभर

Mon, 21 Sep 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Reservation should be implemented on economic basis: Arun Rajbhar
लेदौरा गांव स्थित मौनी बाबा कुटिया मेें रविवार को सुभासपा की ओर से सामाजिक समरसता परिक्षेत्र अहरौला के जोनल, सेक्टर व बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि आरक्षण जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर लागू होना चाहिए। संविधान को खतरे में बताने वालों को पहले उसका अध्ययन करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुभासपा गांव, गरीब और किसान के हितों की बात करती है। गरीबों के स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर में सुधार के लिए पार्टी लगातार प्रयासरत है। चुनाव के दौरान मतदाताओं को शराब व अन्य प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जब गुजरात और बिहार में शराबबंदी हो सकती है तो उत्तर प्रदेश में भी इस पर रोक लगनी चाहिए। अरुण राजभर ने अतरौलिया क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सिकंदरपुर-नदियांव और कप्तानगंज-गोपालपुर मार्गों समेत करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से गांवों में नाली, सीसी रोड और गलियों के निर्माण का उल्लेख किया। पूर्व की सरकारों पर माफिया और बाहुबलियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

कार्यक्रम को राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में अमरमणि कश्यप, अब्दुल मजीद, अभिमन्यु राजभर, सुरेंद्र सिंह, सोनू सिंह, सुरेंद्र यादव लंबू, कविता राजभर, जोगेंद्र निषाद व विंध्याचल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed