{"_id":"6425db231dd1a98ca2082254","slug":"reservation-of-five-seats-in-the-district-changed-bhadohi-news-c-20-1-130404-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जिले की पांच सीटों का आरक्षण बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जिले की पांच सीटों का आरक्षण बदला
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ओबीसी सर्वे के बाद बृहस्पतिवार शाम को जिले की दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण सूची जारी कर दी। दिसंबर 2022 में जारी सूची में फेरबदल करते हुए पांच सीटों का आरक्षण बदला गया है। भदोही नगर पालिका अनारक्षित से ओबीसी हो गई, जबकि नई बाजार ओबीसी से एससी महिला हो गई। जिले में दो नगर पालिका भदोही और गोपीगंज जबकि पांच नगर पंचायत ज्ञानपुर, सुरियावां, घोसिया, खमरिया, नई बाजार है। दिसंबर 2022 में जारी आरक्षण सूची का मामला कोर्ट में जाने से शासन ने ओबीसी आयोग का गठन कर सर्वे कराया। बृहस्पतिवार को दुबारा आरक्षण सूची जारी की गई। नगर पालिका गोपीगंज और नगर पंचायत ज्ञानपुर पूर्व की तरह अनारक्षित रखा गया। भदोही नगर अनारक्षित से ओबीसी, घोसिया अनारक्षित से ओबीसी महिला, नई बाजार ओबीसी से एससी महिला, सुरियावां को ओबीसी से अनारक्षित और खमरिया को अनारक्षित से ओबीसी किया गया। 2017 में सुरियावां और नई बाजार की सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। अध्यक्ष पदों का आरक्षण जारी होते ही चुनावी पारा चढ़ने लगा है। 2017 के चुनाव में गोपीगंज सामान्य सीट थी। भदोही की सीट पिछड़ा वर्ग, घोसिया नगर पंचायत ओबीसी महिला, ज्ञानपुर नगर पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग, नई बाजार नगर पंचायत अनुसूचित जाति, सुरियावां नगर पंचायत अनुसूचित जाति और खमरिया नगर पंचायत सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी। आरक्षण सूची जारी होते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी। नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों की प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी होते ही कई भावी उम्मीदवारों के चेहरे खिल गए। अध्यक्ष पद के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार कई दिनों से आरक्षण की बाट जोह रहे थे। सोमवार को जैसे ही आरक्षण की सूची जारी की गई। कई चेहरे मायूस हो गए, क्योंकि आरक्षण उनके पक्ष में नहीं आया। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सियासी सरगर्मी भी बढ़ने लगी है। दो पालिका और पांच नगर पंचायतों में करीब दो लाख 25 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नवंबर 2022 में मतदाताओं की संख्या दो लाख 18 हजार हुई थी, लेकिन मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण होने से छह से सात हजार वोटरों के बढ़ने का अनुमान है। 44 हजार 350 मतदाता पहली बार निकाय चुनाव में हिस्सा लेंगे।
जिले में दो नगर पालिका भदोही, गोपीगंज और पांच नगर पंचायत ज्ञानपुर, नई बाजार, सुरियावां, घोसिया, खमरिया हैं। ओबीसी सर्वे होने से पूर्व निकाय चुनाव मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के बाद सात निकायों में 22 हजार से अधिक आपत्तियां प्राप्त हुई थी। तीनों एसडीएम के नेतृत्व में उसका निस्तारण किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ल ने बताया कि सातों निकायों से नाम बढ़ाने के लिए 17 हजार 296 और नाम काटने के लिए करीब पांच हजार, जबकि संशोधन के लिए 768 आपत्तियां आई थीं। तीनों तहसील में एसडीएम की अगुवाई में इनके निस्तारण के बाद फाइनल मतदाता सूची तैयार कर ली गई थी। इसमें जिले मेें दो चरणों में चले अभियान के बाद अब 44 हजार 350 हजार नए मतदाता जुड़े हैं। दूसरे चरण के दावा आपत्तियों के निस्तारण में लगभग पांच हजार मतदाता बढ़े है। सभी निकायों के मिलाकर 2 लाख 18 हजार 350 मतदाता हो गए हैं। इनमें एक लाख 16 हजार 53 पुरुष और 102297 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि विशेष पुनरीक्षण की सूची का प्रकाशन एक अप्रैल को जारी होगा। इसमें छह से सात हजार नए मतदाता जुड़ सकते हैं। इससे कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख 25 हजार तक पहुंच सकती है। बताते चलें कि 2017 के निकाय चुनाव में एक लाख 74 हजार मतदाताओं ने हिस्सा लिया था।