फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Republic Day in bhadohi

गणतंत्र दिवस आज, फहरेगी तिरंगे की शान

Sun, 26 Jan 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Republic Day in bhadohi
ज्ञानपुर। देश का संविधान लागू होने की वर्षगांठ पर मनाया जाने वाला खास पर्व गणतंत्र दिवस रविवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जगह-जगह ध्वजारोहण किया जाएगा। साथ ही प्रभातफेरी निकली जाएगी और तंत्र के गणों का गुणगान होगा। पुलिस लाइन में भव्य परेड की तैयारी की गई है। स्कूल-कॉलेजों में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

26 जनवरी को पुुलिस लाइन परिसर में व्यापक स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरेंगे। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। गणतंत्र दिवस के दिन के लिए ध्वजारोहण और कार्यक्रमों की प्रशासनिक रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह सात बजे से आठ बजे तक क्रॉस कंट्री रेस, सुबह आठ बजे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सुबह 8.30 बजे पर सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों के भवन पर ध्वजारोहण किया जाएगा। 8.50 बजे दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के भवन पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में मरीजों को और जिला कारागार में बंदियों के बीच फल का वितरण किया जाएगा। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स रूट मार्च निकालेंगे, जबकि कई विभागों की ओर से झांकी निकाली जाएगी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शविनार को पुलिस लाइन समेत अन्य शिक्षण संस्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारी होती रही। स्कूली बच्चों ने तिरंगे कलर में बनी टोपी और तिरंगा भी खरीदकर रख लिया है।
विज्ञापन

दिनभर होती रही झंडा-बैज की खरीदारी
ज्ञानपुर। गणतंत्र दिवस का उल्लास बाजारों में भी छा गया है। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह स्कूली बच्चों में देखने को मिला। शनिवार को तिरंगा झंडा, टोपी, टी-शर्ट, बैज और रंग-बिरंगे गुब्बारे की खरीदारी के लिए पूरे दिन दुकानों पर बच्चों की भीड़ जमा रही। अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी की। ‘आई लव माई इंडिया’ का बैज सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा था। बच्चे पूरी तरह देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर स्कूल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed