फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   repair roads before carpet expo

कारपेट एक्सपो से पूर्व दुरुस्त हों सड़कें

Sat, 17 Sep 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
repair roads before carpet expo
आईआईसीटी में मंडलायुक्त को कालीन पर बने मुख्यमंत्री का पोट्रेट दिखाते निदेशक प्रो.केके गोस्वामी
मंडलायुक्त रंजन कुमार ने अधिकारियों से इंडिया कारपेट एक्सपो से पहले पहले भदोही नगर की क्षतिग्रस्त स़ड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने जीटी रोड से माधोसिंह और खमरिया तक सड़क मरम्मत कराने का  लोनिवि के अभियंता को निर्देशित किया। वे शुक्रवार ंको भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण  (बीडा) सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों के ऋण आवेदनों को प्रत्येक दशा में समय सीमा के भीतर स्वीकृति मिलनी चाहिए। यदि कोई शाखा प्रबंधक अथवा बैंकर लापरवाही बरतता हैं तो सख्त कार्रवाही करेंगे। बैठक में मिर्जापुर के दो ऋण लाभार्थियों ने मण्डलायुक्त से बैंकरों की शिकायत भी की। इस पर उन्होंने मिर्जापुर एलडीएम से दोनो मामलों की जांच कर आख्या मांगी।
विज्ञापन


बैठक में कालीन निर्यातकों द्वारा आगामी 3 अक्टुबर से वाराणसी में होने वाले इंडिया कारपेट एक्सपो के मद्देनजर भदोही कस्बे की खराब और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। यह भी कहा कि उद्यमियों की समस्याओ को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाए। बैठक में डीएम मीरजापुर कंचन वर्मा, ब़ीडा सीईओ इंद्रमोहन दूबे,  एकमाध्यक्ष गुलामन अंसारी,  पीयूष बरनवाल, विनय कपूर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed