फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Repair of broken pipe started, hope of getting water

Bhadohi News: टूटी पाइप की मरम्मत शुरू, पानी मिलने की आस

Fri, 01 Mar 2024 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Repair of broken pipe started, hope of getting water
चौरी। बाजार में चार दिनों से पानी की रूकी आपूर्ति के बहाल होने की उम्मीद जग गई। अमर उजाला की खबर से जल निगम के अफसरों की निद्रा टूटी। शुक्रवार को कर्मचारी युद्ध स्तर पर टूटी पाइप को दुरूस्त करने में लगे रहे। एक से दो दिन में आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद कर्मचारियों ने जताई है।
विज्ञापन

चकभुईधर में पेयजल योजना के तहत लगे राजकीय नलकूप से चौरी बाज़ार में डोर टू डोर पानी की सप्लाई होती है। मिशन पेयजल योजना के तहत बिछाई जा रही पाइप के चलते पुरानी पाइप कई स्थानों पर टूट गई थी। इससे चार दिनों से पानी की सप्लाई बंद हो गई और बाज़ार के स्टेशन रोड, परसीपुर रेलवे फाटक , परसीपुर, चकभुईधर, कोल्हड़ और जमुवा गांव की 10 हजार आबादी में पानी के लिए हायतौबा मच गई। एक दूसरे के घरों में लगे सबमर्सिबल पंपो से किसी तरह लोग पानी लेकर काम चला रहे थे। शुक्रवार को अमर उजाला ने चार दिनों से नहीं आया पानी, 10 हजार लोग परेशान शीर्षक से शुक्रवार को खबर प्रकाशित किया तो विभाग नींद टूट गई। इसके बाद सुबह से ही बाज़ार के मुख्य तिराहा, स्टेशन रोड सहित विभिन्न स्थानों पर टूटी पाइपो को नलकूप के आपरेटर एस एस मिश्रा की मौजूदगी में सही कराने का काम शुरू किया गया। सुबह से शाम तक कर्मचारी उसे सही करने में लगे रहे। अधिशासी अभियंता जल निगम मुजीब अहमद ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर काम कराया जा रहा है। एक दिन में आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed