फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Renovation of private hospitals slow, verification of only 52 out of 138

Bhadohi News: निजी अस्पतालों का नवीनीकरण सुस्त, 138 में सिर्फ 52 का ही सत्यापन

Fri, 14 Jun 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Renovation of private hospitals slow, verification of only 52 out of 138
ज्ञानपुर। जिले में निजी अस्पतालों की ओर से नवीनीकरण प्रक्रिया सुस्त हो रही है। बीते डेढ़ महीने से चल रहे नवीनीकरण कार्य में अब तक 138 में केवल 52 अस्पताल की नवीनीकरण करा सके हैं। शेष 86 अस्पताल अब भी बिना नवीनीकरण के ही चल रहे हैं। इन अस्पतालों की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया तो पूरी कर ली गई है, लेकिन अन्य प्रक्रिया में सुस्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन

जिले में एक मई से नवीनीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। निजी अस्पतालों के नवीनीकरण को लेकर ऑनलाइन आवेदन के साथ ही अपने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के साथ ही डॉक्टरों के साथ अन्य जानकारी भी दिए जाने थे। जिसके बाद टीम सत्यापन कर अस्पताल की नवीनीकरण प्रक्रिया को संपन्न कराने में जुटी है। जिले के 138 अस्पतालों ने नवीनीकरण को लेकर ऑनलाइन आवेदन किया। प्रक्रिया 30 जून तक पूरी कराई जानी है, लेकिन अब तक केवल 52 निजी अस्पतालों का ही नवीनीकरण हो चुका है। अन्य अस्पताल ऑनलाइन आवेदन के बाद से ही सुस्त पड़ गए हैं। जिसके कारण नवीनीकरण की रफ्तार भी मद्धम पड़ गई है। हालांकि विभाग की ओर से चुनाव भी लेट होने का कारण बताया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि 138 की तुलना में 52 अस्पताल का नवीनीकरण किया जा चुका है। बाकी प्रक्रिया चल रही है। मौके पर नोडल अधिकारी पहुंच कर ही सत्यापन करते हैं। इसके बाद ही पंजीकृत किया जाता है। जल्द ही अस्पतालों के नवीनकरण का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यापन के लिए यह देनी है जानकारी

निजी अस्पतालों को चुनाव के लिए अस्पताल में डॉक्टर का नाम, रजिस्ट्रेशन, कौन-कौन कर्मचारी है, मरीज के बैठने का स्थान, ओटी, अग्निशमन का लाइसेंस आदि की जानकारी देनी है। इसके अलावा शुल्क बोर्ड, जिस पर अंकित किया जाए वहां ऑपरेशन का खर्च, जांच शुल्क, ओपीडी चार्ज, बेड चार्ज आदि लिखा होना चाहिए। ताकि मरीज से अतिरिक्त पैसा न लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed