फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Remove encroachment within three days

Bhadohi News: तीन दिन में हटाएं अतिक्रमण

Thu, 28 May 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachment within three days
नगर में अतिक्रमण और जाम की समस्या पर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। एडिशनल एसपी शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में बुधवार को गोपीगंज नगर में फ्लैग मार्च के साथ अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। कहा कि न हटाने पर अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग की दोनों पटरियों के निरीक्षण के बाद पुलिस टीम मिर्जापुर रोड पहुंची और सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। कई स्थानों पर पुलिसकर्मी स्वयं सड़क किनारे लगे ठेले और अवैध कब्जों को हटाते दिखाई दिए। कुछ ठेले को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिए। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि चेताया कि सड़क और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन बुलडोजर से कार्रवाई करेगा। कहा कि सड़क पर अवैध कब्जे के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीओ प्रभात राय, प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय समेत अन्य पुलिसकर्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed