फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Remove encroachment from pond and chakrod in a week

Bhadohi News: एक सप्ताह में तालाब और चकरोड से अतिक्रण हटाएं

Sat, 23 Nov 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachment from pond and chakrod in a week
न्यायालय आपके द्वार अभियान के तहत जिलाधिकारी विशाल सिंह शुक्रवार को डीघ के बेरवा पहाड़पुर और औराई के गोपपुर में मुकदमें के निस्तारण को लेकर राजस्व टीम संग पहुंचे। इस दौरान बेरवा पहाड़पुर में तालाब से अतिक्रमण और गोपपुर में चकरोड से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। एक सप्ताह में कब्जा न हटने पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने अपने न्यायालय पर सुनवाई के दौरान विद्वान अधिवक्ताओं एवं प्रभावित पक्षकारों के अनुरोध पर शुचिता पूर्ण निस्तारण के लिए निरीक्षण किया। बेरवा पहाड़पुर में तालाब पर अवैध बसे लोगों के खिलाफ हुए मुकदमे के निस्तारण के लिए तहसीलदार अजय सिंह को निर्देश दिए।
विज्ञापन

औराई के गोपपुर में चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत उद्योग बंधु की बैठक में की गई थी। जिसके निस्तारण के लिए तहसीलदार सुनील कुमार के साथ पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि गाटा संख्या 187 नंबर जो चकरोड के नाम दर्ज है। उस पर तीन व्यक्तियों ने कब्जा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि संबंधित न्यायालय में लंबित व विवादित प्रकरणों के संबंध में न्यायालय आपके द्वार के क्रम में स्थलीय निरीक्षण कर सुनवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed