फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Remembering the pioneer of Integral Humanism

एकात्म मानववाद के प्रणेता को किया याद

Sun, 25 Sep 2022 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Remembering the pioneer of Integral Humanism
ज्ञानपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती रविवार को जिले में मनाई गई। उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं संग अन्य लोगों ने सुनी।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र ज्ञानपुर में जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश त्रिपाठी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर आनंद यादव, रजनीश मिश्रा, उर्वशी सिंह, आशुतोष, राजनाथ, विनोद, समर बहादुर सिंह आदि रहे। डीघ कूड़ी कला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। देश हित में किए गए कामों को याद किया। इस मौके पर जय प्रकाश पांडेय, राम श्रृंगार, प्रेमशंकर तिवारी, डॉ. दीनानाथ दुबे, कन्हैया लाल दुबे, हरिप्रसाद पांडेय, अर्जुन दुबे, बबूल पांडेय, बड़े लाल दुबे, मुनीब मिश्रा, श्याम बिहारी पांडेय, रामकृष्ण दुबे, राजकुमार तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

मोढ़ के सराय छत्रसाह बनकट में भाजपा की ओर से मानववाद की प्रणेता की जयंती मनी। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्यायजीवन पर्यंत अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हुए। वे राष्ट्र की सेवा में हमेशा अग्रणी रहे। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अशोक दुबे, कुंज बिहारी मिश्र, केशव पांडेय, देवेश कुमार मिश्र, राममूर्ति मिश्र, सूरज गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभोली ब्लॉक के हनुमान मंदिर मतेथू में ब्लॉक प्रमुख अभोली प्रियंका बिंद की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सांसद रमेश चंद बिंद ने कहा कि पंडित जी हमेशा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे। उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान एलईडी के माध्यम से लोगों ने बैठकर एकाग्रता के साथ पीएम की मन की बात को सुना। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, राकेश कुमार बिंद, भारत भूषण सिंह, सभासद विजय बिंद, आशीष रावत, ग्राम प्रधान अशोक कुमार बिंद, संजय बिंद, शीतला बिंद ,दिनेश बिंद, राम अवतार, अशोक मोदनवाल, हरिश्चंद्र, श्रीधर, उपदेश आदि रहे।
भदोही। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कालीन नगरी में मनाई गई। रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
भदोही नगर के दरोपुर, कटरा बाजार और मर्यादपट्टी में अलग अलग कार्यक्रमों में कार्यकर्ता शामिल हुए। कहा गया कि पं.दीनदयाल के बताए रास्ते पर चल कर पार्टी को मजबूत बनाया जाए। मर्यादपट्टी स्थित शक्ति केंद्र के संयोजक योगेश जायसवाल के आवास पर जुटे लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी और भाजपा की अगुवाई में नए भारत की स्थापना का संकल्प लिया गया।

विनीत बरनवाल ने कहा कि विपक्ष जनता को बरगला रही है लेकिन जनता जानती है कि सरकार बिना भेदभाव काम कर रही है। मुख्य रूप से अजय दुबे, भरत जायसवाल, विकास साहू, अरविंद मौर्य, योगेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed