{"_id":"57d0786c4f1c1b7f2f31967c","slug":"relief-from-the-rain-the-mud-from-sunny-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मिली राहत, कीचड़ से सनी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मिली राहत, कीचड़ से सनी सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 08 Sep 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकरीबन पखवारेभर बाद बुधवार को जिले में एक साथ कई स्थानों पर बारिश हुई। रिमझिम बरसात का सिलसिला रुक-रुक कर पूरे दिन चलता रहा। इससे निचले इलाकों में जलजमाव और कच्ची सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ फैल गया। बुधवार शाम तक 10 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई।
भादों के मध्य तक बारिश ने इस बार किसानों का साथ दिया है। धान की फसल के लिए बारिश जहां अमृत बनकर गिरी है, वहीं नगरीय जनजीवन को बेपटरी भी कर दिया है। बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर रिमझिम बरसात होती रही। इससे ज्ञानपुर नगर के अलावा अन्य नगर क्षेत्रों में भी निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। नगर के राजा पार्क, तहसील रोड, पुरानी बाजार-लालानगर रोड पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया। इससे लोगों का आना-जाना दूभर हो गया। सड़कों पर फर्राटा भरते वाहनों ने पैदल आने-जाने वालों और छोटे वाहन चालकों की पोशाक बिगाड़ी।
दूसरी ओर पखवारेभर से भीषण उमस से बेहाल हो रहे लोगों को क्षणिक राहत मिली। इस बारिश को धान की फसल के लिए बेहद लाभप्रद माना जा रहा है। तहसील के रिकार्ड के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 3 मिमी. बारिश हुई थी। जो कि देर शाम तक लगभग 10 मिमी. तक पहुंच गई।