फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Redadas en la oficina de ARTO, arrestaron a ocho corredores

एआरटीओ दफ्तर पर एडीएम का छापा, आठ दलाल पकड़ाए

Sat, 07 Nov 2020 06:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Redadas en la oficina de ARTO, arrestaron a ocho corredores
ज्ञानपुर। उप संभागीय परिवहन कार्यालय पर शनिवार को एडीएम शैलेंद्र मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से छापा मारा। कार्यालय परिसर से आठ दलाल पकड़े गए। इन दलालों को पुलिस को सौंपा दिया गया। पुलिस सभी का चालान कर दिया। इस संयुक्त कार्रवाई से इससे दफ्तर में खलबली मच गई।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय किसी न किसी मामलों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। दफ्तर पर लाइसेंस बनवाने, रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दूर-दराज से आने वाले आम आदमी को कार्यालय में पहुंचने से पूर्व ही दलाल घेर लेते थे। उसके बाद वे लगातार उनका उत्पीड़न करते। कार्यालय में अव्यवस्था की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए एडीएम शैलेंद्र मिश्र और एएसपी रविंद्र कुमार वर्मा सुबह करीब 11 बजे अचानक कार्यालय पर छापा मारा। प्रशासनिक अफसरों की कार्रवाई से दफ्तर में खलबली मच गई। 30 से 40 की संख्या में पहुंचे दलाल ईधर-उधर भागने लगे लेकिन पुलिस ने आठ दलालों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

एडीएम के निर्देश पर पुलिस ने दलाल सर्वजीत शर्मा निवासी त्रिलोकपुर, मुकेश पाठक निवासी भोरी, मुकेश कुमार निवासी त्रिलोकपुर, शिवपूजन सिंह निवासी जमुनीपुर, विनोद पटेल निवासी दिघवट, गोपीचंद्र यादव निवासी नंदापुर और एके पांडेय निवासी ज्ञानपुर का 151 में चालान किया। एडीएम शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि उप संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया है कि कार्यालय में दलालों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। जिससे आम लोगों को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed