फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Reconnaissance party's support base

पर्यवेक्षक ने ली पार्टी  के जनाधार की टोह

Sun, 17 Jul 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sun, 17 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
 नगर स्थित ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार में शनिवार को ज्ञानपुर विधानसभा के संबंध  में सपा की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। इस दौरान पर्यवेक्षक विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह और रामसुंदर दास  निषाद  ने ज्ञानपुर  विधानसभा में पार्टी के जनाधार की टोह ली। 
विज्ञापन

इस मौके पर पर्यवेक्षक ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता को कोई शिकायत हो तो उसे लिखित रूप से दें। उसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। । उन्होंने  समाजवादी पार् सरकार के  कार्यों का बखान किया।  कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता को तमाम सुविधाएं दीं  हैं। इन उपलब्धियों को हमें घर-घर तक बताना है।
विज्ञापन

 इसके साथ्‍ा ही उन्होंने 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी  के लिए मतदान करने की अपील की। साथ ही कहा कि पार्टी जब बड़ी हो जाती है तो  निश्चित रूप से किसी न किसी को किसी प्रकार की नाराजगी रहती है। उदाहरण देते  हुए कहा कि परिवार बढ़ता है तो कुछ   समस्याएं भी बढ़ती हैं, लेकिन उनको  सुधार भी लिया जाता   जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित तमाम वक्ताओं ने पार्टी के जनाधार और विकास  की  चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को विधायक विजय मिश्र ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सपा जिला महासचिव राजित राम यादव राजेश सोनकर, कल्लू  राम यादव, कमला शंकर महतो, शारदा प्रसाद बिंद, घनश्याम गुप्ता, भूपेंद्र यादव,  मुन्ना पांडेय, धर्मराज मिश्रा, प्रहलाद दास गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, कलेक्टर  सिंह, राम शिरोमणि, रविंद्र पाल, हीरालाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। 

 कार्यक्रम का संचालन मुन्ना खान ने किया। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक  राजेश परदेशी और बिरहा सम्राट जटाशंकर यादव केे गीतों को लोगों ने सराहा। इससे पूर्व ब्लॉक सभागार में मुख्य अतिथि के  पहुंचने पर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष काजल  यादव, डीघ ब्लॉक प्रमुख नीता स्वर्णकार, सपा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed