फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ready for sacrifice on Bakrid

Bhadohi News: बकरीद पर कुर्बानी की तेज हुई तैयार

Tue, 27 Jun 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ready for sacrifice on Bakrid
भदोही। कुर्बानी का त्योहार बकरीद बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। मस्जिदों से घरों तक इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को शहर की मंडियों में बकरों की आमद तेज हो गई। पीरखांपुर तिराहा, अंबर नीम, मर्यादपट्टी में बकरों के खरीदार जुटे रहे। जानवरों की कीमतें बीते साल के मुकाबले 15 से 20 प्रतिशत तक बढ गई हैं। बकरीद हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है। इसको लेकर मुस्लिम बाहुल मोहल्लों में गहमा गहमी का माहौल है। घरों में जहां खाने पानी और अतिथि सत्कार की तैयारियों हो रही हैं। वहीं घर के बड़े बुजुर्ग बकरों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। महंगाई और मंदी का आलम यह है कि कुरबानी मध्य वर्गीय परिवारों के बस की बात नहीं है। खरीदारी कर रहे लोग बताते हैं कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 15 से 20 प्रतिशत तक जानवरों की कीमतें बढ़ी हैं। इसी प्रकार से मड़ियाहूं के बकरा व्यापारी सरवर का कहना है कि जानवर के खाने-पीने के सामान से लेकर उनका भरण पोषण का खर्च काफी बढ़ गया है। सोमवार को पीरखांपुर चौराहा, मर्यादपट्टी मेला की बारी, अंबर नीम सहित स्टेशन रोड, मेन रोड अजिमुल्लाह चौराहा, चौरी रोड पर बकरों का झुंड लिए व्यापारियों से लोग मोलभाव करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed