फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Reach the center of those schemes

केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगोंं तक पहुंचाएं

Sun, 14 Aug 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sun, 14 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Reach the center of those schemes
कलेक्ट्रेट सभागार में दैनिक अनुश्रवण एवं निगरानी समिति की बैठक में अधिकारियों को समझाते सांसद लाल पगड़ी पहने हुए।
 दैनिक अनुश्रवण एवं निगरानी समिति की बैठक शनिवार को सांसद वीरेंद्र  सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुचाएं। पहली बार लागू प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी प्रयास करें। 
विज्ञापन

सांसद ने सार्वजनिक स्थलो और  विद्यालयो में आवश्कतानुसार शौचालय निर्माण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभ देने को कहा। ग्रामीण  अभियन्त्रण सेवा,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की निर्माणधीन सड़कों  को समयसीमा के अंदर पूरा कराने के लिए कहा। राजीव गॉधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत पात्र  लाभार्थियो को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

उन्होंने मनरेगा, दीन दयाल,  अन्त्योदय योजना,  ग्रामीण कौशल योजना, राष्ट्रीय सामाजिक  सहायता कार्यक्रम योजना, प्रधानमंत्री अर्बन आवास योजना, राष्ट्रीय  ग्रामीण पेयजल योजना की प्रगति देखी। इस मौके पर प्रभारी डीएम हरिलाल यादव, सीडीओ आरपी मिश्र, सीएमओ डॉ. डीके सोनकर, परियोजना निदेशक तेज प्रताप मिश्र समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed