फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ration will be available only after getting the vaccine

वैक्सीन लगवाने पर ही मिलेगा राशन

Sun, 13 Jun 2021 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
Ration will be available only after getting the vaccine
ज्ञानपुर। कोरोना टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने की मुहिम में कोटेदार जुट गए हैं। अब कई कोटेदारों ने वैक्सीन लगवाने वाले लाभार्थियों को जुलाई से मुफ्त राशन देने का एलान किया है। वैक्सीन न लगवाने वालों को राशन से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोविड-19 के रोकथाम को लेकर शासन से लेकर प्रशासन तक तमाम प्रयास हो रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अंचलों में अब भी भ्रम और अफवाह के कारण काफी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने से कन्नी काट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन की ओर से गोष्ठी आदि का आयोजन कर लोगों को जागरूक कर रहा है, लेकिन लोगों पर कम ही असर दिख रहा है। प्रशासन ने प्रधानों, कोटेदारों को अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया है। जिसको संज्ञान में लेते हुए कोटेदार संघ अब वैक्सीन लगवाने वालों को ही राशन देने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर तिवारी ने कहा कि कोटेदार सरकार के साथ खड़े हैं। वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए जुलाई से टीका लगवाने वालों को ही मुफ्त में मिलने वाला राशन दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने कहा कि शासन की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं है। टीका लगवाना सभी के लिए जरूरी है। कोटेदारों को वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए मौखिक निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed