{"_id":"63bc70427dd7e63fee3623e5","slug":"ration-did-not-reach-three-hundred-shops-there-will-be-delay-in-distribution-bhadohi-news-vns69290472","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तीन सौ दुकानों पर नहीं पहुंचा राशन, वितरण में होगी देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तीन सौ दुकानों पर नहीं पहुंचा राशन, वितरण में होगी देरी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में तीन सौ कोटे की दुकानों पर अब तक निशुल्क अनाज नहीं पहुंच पाया है। इससे हजारों उपभोक्ताओं को अब तक राशन वितरण नहीं हो सका है। जबकि खाद्य एवं रसद आयुक्त ने नौ जनवरी तक संपूर्ण उठाने कराने के साथ ही हर हाल में 16 जनवरी तक वितरण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। ऐसे में अब वितरण में देरी की आशंका बनी हुई है।
जिले में सिंगल स्टेज व्यवस्था के तहत कोटे की दुकानों पर अनाज पहुंचाया जाता है। वितरण में कुल पांच एजेंसियां लगी हुई हैं, जो कोटेदारों तक राशन पहुंचाती है। हालांकि जिले में 730 कोटे की दुुकानें हैं। लगभग 400 दुकानों पर अनाज पहुंच गया है और वहां वितरण भी शुरू हो गया है।
इसके बाद भी जिले में अभी भी 300 दुकानों तक अनाज नहीं पहुंच पाया है। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राशन वितरण का इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है। कई उपभोक्ता दुकानों पर पहुंचने के बाद निराश लौट रहे हैं। डिप्टी आरएमओ देवेंद सिंह ने बताया कि सोमवार तक 70 फीसदी नि:शुल्क राशन का उठान कराकर चार सौ कोटे की दुकानों पर उपलब्ध करा दिया गया है। मात्र तीन सौ कोटे की दुकानें और हैं जहां दो दिन में अनाज पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
राशन की दुकानों से अब तक वितरण न होने के कारण गोपीगंज नगर पालिका के पूर्व सभासद अनूप जायसवाल और आनंद गुप्ता ने खाद्य एवं रसद विभाग को पत्र भेजकर शिकायत भी दर्ज कराई है। कहा कि त्योहारी महीना होने के कारण लोग मकर संक्रांति के पहले राशन लेने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन वितरण न होने पर वापस हो रहे हैं। कहा कि एफसीआई गोदामों से राशन उठान में देरी के कारण ऐसा हो रहा है। इसलिए इस व्यवस्था को सुधारा जाना चाहिए।