फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rated on strike, ration not distributed

हड़ताल पर कोटेदार, नहीं बंटा राशन

Mon, 05 Apr 2021 06:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Rated on strike, ration not distributed
ज्ञानपुर। खाद्य एवं रसद आयुक्त मनीष चौहान के आदेश का पालन जिला आपूर्ति विभाग मंगलवार को नहीं करा सका। दरअसल कोटेदार संघ मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर विभागीय निरीक्षण अधिकारियों को दुकानों तक फटकने तक नहीं दिया। इसके चलते सोमवार को अनाज का वितरण कोटे की दुकानों से नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसओ सीमा सिंह ने सोमवार को सख्त निर्देश जारी किया था कि पांच से 18 अप्रैल तक अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों में निर्धारित दर पर गेहूं-चावल वितरित कराया जाएगा। वितरण में पारदर्शिता बरतने के लिए 728 नोडल अधिकारियों की तैनाती रहेगी। वितरण न करने वाले कोटेदारों के साथ-साथ अनुपस्थित रहने वाले नोडल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर नोडल अधिकारियों के मौजूद नहीं रहने से कार्डधारकों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। तीन दिन पूर्व कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष गिरजा शंकर तिवारी कल्लू ने सात सूत्री मांग पत्र डीएसओ को देकर कहा था कि वितरण से पहले मांगे पूरी न हुई तो सांकेतिक हड़ताल सोमवार को करेंगे। छह अप्रैल से बांह पर काली पट्टी बांधकर वितरण कराया जाएगा। डीएसओ ने कहा कि बुधवार से वितरण न होने पर कोटेदार और नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed