फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rape victim appeals to CM for justice

दुष्कर्म पीड़िता ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार

Sun, 14 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rape victim appeals to CM for justice
विधायक विजय मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली गायिका ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। कहा कि उसे न्याय न मिला तो वह पीएमओ कार्यालय पर भूख हड़ताल करेगी। इसके पूर्व शुक्रवार को गायिका का एक वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें गायिका ने विधायक पर दबाव डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वाराणसी की एक गायिका ने 18 अगस्त 2020 को गोपीगंज कोतवाली में विधायक और उनके पुत्र विष्णु मिश्रा और विकास मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराई थी। रिश्तेदार का फर्म और भवन हड़पने के मामले में विधायक आगरा जेल में हैं जबकि विष्णु मिश्र फरार हैं। तीसरा आरोपी विकास मिश्र जमानत पर बाहर है। इसी मामले को लेकर 20 अगस्त को पीड़िता का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। पत्र में कहा कि विधायक के लोग उसे सुलह करने धमकी दे रहे हैं। उसे और उसके भाई को फर्जी मुकदमा में फंसाया जा रहा है। फरार पुत्र विष्णु मिश्रा की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। अब मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed