फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rangbhari Ekadashi today, adorned temples

रंगभरी एकादशी आज, सजे शिवालय

Tue, 23 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rangbhari Ekadashi today, adorned temples
ज्ञानपुर। रंगभरी एकादशी को लेकर जिले के विभिन्न शिवालय सज गए हैं। मंदिरों की साफ-सफाई से लेकर सजावट मंगलवार शाम तक पूर्ण हो गई। बुधवार को श्रद्धालु गुलाल, अबीर भगवान भोले नाथ को चढ़ाकर होली की शुरूआत करेंगें। रंगभरी एकादशी का पर्व बुधवार को पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। रंगभरी एकादशी फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को कहा जाता है। इसे आमलकी एकादशी व्रत कहते हैं। रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी की आराधना के साथ आंवले की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इसी एकादशी के दिन भगवान शिव मां पार्वती को पहली बार काशी में लेकर आए थे। इसलिए यह एकादशी बाबा विश्वनाथ के भक्तों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। गोपीगंज नगर और आसपास के देवालयों को आकर्षण ढंग से सजाया गया है । दर्शन-पूजन करने वाले श्रद्धालू मंगलवार शाम से मंदिर परिसर में पहुंच रहे । सुबह भूत भावन भोलेनाथ का पंच द्रव्य आदि से शृंगार कर अबीर-गुलाल अर्पित किया किया जाएगा। इस संबंध में गोपीगंज नगर के बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति के रामकृष्ण खट्टू ने बताया कि रंगभरी एकादशी पर्व को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है आकर्षक विद्युत सजावट पूरे मंदिर परिसर में किया गया है। बुधवार सुबह बाबा का श्रृंगार पूजा-पाठ और महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसी क्रम नगर में ज्ञानपुर रोड चौराहे पर स्थित गोपेश्वर महादेव, बस स्टैंड स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, सोनिया तालाब स्थित सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर, तिलंगा गांव पांडव कालीन स्थित तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर, नगर के पड़ाव स्थित जोगी वीर महादेव मंदिर, अंजही मोहाल स्थित बाबा कबूतर नाथ मंदिर, ज्ञानपुर स्थित हरिहर नाथ मंदिर समेत जिले के सभी के शिवालयों को साफ-सफाई से लेकर सजावटी कार्य पूर्ण कर लिए गए है सुबह हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गुंजायमान होगा। गोपेश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक सोनू अग्रहरि, मुक्तेश्वर महादेव के व्यवस्थापक सतीश ठठेरा ने बताया कि पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालू देवाधिदेव की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ लग जाती है देर शाम तक देवालयों में अबीर गुलाल महादेव को चढ़ाने के बाद भक्त उत्साह से होली खेलते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed