फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ramraj was a reign of righteousness, justice, and love: Manoj Shastri

धर्म, न्याय और प्रेम का राज्य था रामराज : मजोज शास्त्री

Fri, 24 Jul 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ramraj was a reign of righteousness, justice, and love: Manoj Shastri
श्री राम कथा सुनाते मनोज चतुर्वेदी। संवाद
सीतामढ़ी। लवकुश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक एवं पौराणिक स्थल सीतामढ़ी में चल रहे श्रीराम कथा का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। कथा के अंतिम दिन मानस प्रवीण मनोज चतुर्वेदी शास्त्री ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की सुंदर कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया।
विज्ञापन

कहा त्रेतायुग की बात है। अयोध्या में 14 साल का वनवास, रावण वध और लंका विजय के बाद श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या लौटे। जैसे ही राम लौटे, पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया। घर-घर दीप, बंधनवार, फूलों की सजावट हुई। कुलगुरु वशिष्ठ ने शुभ मुहूर्त निकालकर राज्याभिषेक का दिन तय किया। वशिष्ठ जी ने वैदिक मंत्रों के साथ राम का तिलक किया और उन्हें सिंहासन पर बैठाया। सीता जी बगल में विराजमान हुईं। राम ने राज्याभिषेक के बाद भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान को उचित सम्मान दिया। हनुमान जी को मोतियों की माला भेंट की। प्रजा को कर माफ किए और ऐलान किया कि अब से अयोध्या में रामराज्य होगा। इसीलिए आज भी रामराज्य को आदर्श शासन कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed