फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rambagh Malda Kumbh Mela special bi-weekly train will run via Gyanpur Road railway station

Bhadohi : ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन होकर चलेगी रामबाग मालदा कुंभ मेला स्पेशल द्विसाप्ताहिक गाड़ी

Mon, 23 Dec 2024 11:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 23 Dec 2024 11:35 PM IST
सार

भदोही से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है बताया जा रहा है कि विशेष गाड़ी 11 फेरों का चक्कर लगाएगी और जनवरी फरवरी के विशेष दिनों में संचालन होगा। बताते चलें कि इससे रेल व्यवस्था को नया रूप तो मिलेगा ही साथ में यात्रियों को सुविधा भी मिलेगी। 
 

विज्ञापन
Rambagh Malda Kumbh Mela special bi-weekly train will run via Gyanpur Road railway station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी जनवरी माह में होने वाले प्रयागराज महाकुंभ को लेकर रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। जनवरी में जिले के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन होकर रामबाग मालदा कुंभ मेला स्पेशल द्विसाप्ताहिक गाड़ी चलेगी। रेलवे प्रशासन प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु के लिए मालदा टाउन-प्रयागराज रामबाग-मालदा टाउन कुम्भ मेला द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी जनवरी और फरवरी में हर बृहस्पतिवार और शनिवार और रामबाग से हर शुक्रवार एवं रविवार को 11 फेरों के लिये किया जायेगा। 

विज्ञापन


यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी बताया कि मालदा टाउन- प्रयागराज रामबाग कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 02, 04, 09, 18, 23 एवं 25 जनवरी तथा 06, 08, 15, 20 एवं 22 फरवरी,2025 दिन गुरुवार एवं शनिवार को मालदा टाउन से  20.45 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन से होते हुए शाम 5.15 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। वहीं प्रयागराज रामबाग-मालदा टाउन कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 03, 05, 10,19, 24 एवं 26 जनवरी तथा 07, 09, 16, 21 एवं 23 फरवरी,2025 दिन शुक्रवार एवं रविवार को प्रयागराज रामबाग से 19.15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे मालदा टाउन  पहुंचेगी ।
विज्ञापन


बताया कि इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के आठ, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन और  एस.एल.आर.डी. के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed