फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ramakant won the post of President and Sanjay Singh won the post of General Secretary.

Bhadohi News: अध्यक्ष पद पर रमाकांत और महामंत्री पद पर संजय सिंह ने दर्ज की जीत

Wed, 31 Dec 2025 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Ramakant won the post of President and Sanjay Singh won the post of General Secretary.
औराई तहसील बार संघ के विजेता प्रत्याशी। संवाद
औराई। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को गहमागहमी के बीच हुआ। मतदान के बाद मतगणना हुई। अध्यक्ष पद पर रमाकांत दुबे और महामंत्री पद पर संजय सिंह ने जीत दर्ज की। औराई तहसील में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

दिनभर प्रत्याशी भागदौड़ करते रहे। वहीं, अधिवक्ता भी दिनभर जीत-हार के कयास लगाते रहे। 15 राउंड की मतगणना में आगे-पीछे चलने का क्रम जारी रहा। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर हुई एकतरफा जीत ने सबको चौंकाया। अध्यक्ष पद के लिए रमाकांत दुबे 228 मत और रामकृष्ण 129 मत प्राप्त किया।
विज्ञापन

रमाकांत दुबे ने 99 वोट से चुनाव जीता। वहीं, महामंत्री पद के लिए संजय सिंह ने 214 वोट पाकर उपवन मिश्रा 139 को 75 वोटों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संतलाल 161 और तारकेश्वर मिश्रा 188 मत पाए। तारकेश्वर मिश्रा 27 वोटों से चुनाव जीते। कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्णानंद यादव 206 और सत्येंद्र कुमार 145 मत पाए। इसमें कृष्णानंद यादव 61 वोट से जीते। अधिवक्ताओं ने विजेता पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed