फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rajnarayan, who went to jail 80 times for the common man: Pradeep

आम आदमी के लिए 80 बार जेल गए राजनारायण : प्रदीप

Thu, 01 Jan 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rajnarayan, who went to jail 80 times for the common man: Pradeep
सपा जिला कार्यालय पर लोकबन्धु राजनारायण की पुण्यति​थि मनाते लोग। स्रोत सपा
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के लोहिया ट्रस्ट की ओर से बुधवार को कंसापुर पार्टी जिला कार्यालय पर लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की। कहा कि राजनारायन ने आम आदमी की खातिर एक-दो नहीं, बल्कि 17 साल जेल गए। ऐसा कोई मुद्दा नहीं रहा। जिस पर राजनारायण ने आवाज न बुलंद की हो। बताया कि आजाद भारत में जब अंग्रेजियत बढ़ रही थी, तब अंग्रेजी हटाओ आंदोलन शुरू किया गया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शुरू इस आंदोलन को देश भर में फैला दिया। कहा कि राज नारायण का निधन 69 साल की उम्र में हुआ, लेकिन इस सात दशक के जीवनकाल में वह 80 बार जेल गए। वक्ताओं ने कहा कि राज नारायण ने एक ओर जहां कांग्रेस की सबसे ताकतवर नेता इंदिरा गांधी को कोर्ट और चुनाव दोनों में हराया। उन्होंने दलितोद्धार के लिए बड़ा आंदोलन चलाया। काशी विश्वनाथ मंदिर में दलितों को प्रवेश उन्होंने ही कराया। इस मौके पर जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति, सोभनाथ यादव, शैलेश सिंह मंटु, संतोष यादव, लालचन्द बिंद, मुन्ना खां, प्रदीप वियोगी, बाबा बिंद, महेन्द्र गोड, दिलीप पासी, रवि यादव, लालजीत दुबे, संतोष यादव, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed