फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rajasthan-Punjab reaches UP's money

यूपी का पैसा पहुंच गया राजस्थान-पंजाब

Thu, 16 Apr 2020 08:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan-Punjab reaches UP's money
ज्ञानपुर। ग्राहक सेवा केंद्र कर्मी एवं कृषि विभाग की मामूली चूक से यूपी के किसानों का पैसा पंजाब और राजस्थान पहुंच जा रहा है। एक-दो नहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की चार किस्तों का पैसा दूसरे खातों में चला गया। खाता चेक करने पर पता चला तो किसान परेशान हो गए। मामला संज्ञान में आने के बाद कृषि विभाग ने भारत सरकार को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से दिसंबर 2018 में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की। उक्त योजना में किसानों को साल में तीन किस्त में छह हजार रुपये देने का प्रावधान है। जिले में करीब एक लाख 90 हजार किसानों ने कृषि विभाग, राजकीय कृषि भंडार, ग्राहक सेवा केंद्र एवं ऑनलाइन खुद ही पंजीकरण किया। राजस्व विभाग से सत्यापन के बाद एक लाख 50 हजार के करीब किसानों को सम्मान निधि की रकम मिलने लगी, हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों को तकनीकी खामी से पैसा नहीं मिला। ऑनलाइन आवेदन के दौरान कुछ किसानों के मोबाइल नंबर, आधार नंबर, खतौनी तो सही दर्ज हुई, लेकिन खाता संख्या में एक अंक की गड़बड़ी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सरकार की ओर से किस्त भेजी जाती तो उनकी मोबाइल में मेसेज आ जाता और वह खुश जाते, लेकिन पैसा दूसरे के खाते में चला जाता। एक-दो नहीं बल्कि जिले के करीब 526 किसानों का पैसा पंजाब, राजस्थान समेत दूसरे प्रांत एवं अन्य लोगों के खाते में चला गया। जब किसानों ने खाते में आई रकम की पड़ताल की तो पता चला कि उन्हें पैसा ही नहीं मिला। अब वह सम्मान निधि की रकम को लेकर विभागीय दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

खाता संख्या सही न होने से करीब 526 किसानों का पैसा दूसरे खातों में चला गया है। ऐसे किसानों को लाभ देने के लिए भारत सरकार को पत्र लिखा गया है। खाते में सुधार के बाद निधि की रकम आनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद सिंह, उप निदेशक कृषि
केस-1- अभोली ब्लॉक के सराय कंसाराय निवासी राजाराम ने फरवरी 2019 में पंजीकरण कराया। उसके बाद मोबाइल पर चार किस्त का मेसेज आया, लेकिन खाते में पैसा नहीं आया। मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर कृषि विभाग तक में शिकायत की गई। पता किया तो पंजाब के किसी जगजीत सिंह के खाते में रकम गई।

केस-2- डीघ ब्लॉक के दरवांसी निवासी राकेश सिंह ने मार्च 2019 में रजिस्ट्रेशन कराया। खाता संख्या गलत होने से उन्हें मिलने वाली सम्मान निधि का पैसा राजस्थान के किसी व्यक्ति के खाते में पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed