फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   rainfall

बारिश का कहर जारी, भारी तबाही

Sat, 28 Sep 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
rainfall
ज्ञानपुर। भदोही जिले में शनिवार को भी बार िश होती रही। शुक्रवार को देर रात चंद मोिनटों के लिए थमने के बाद बारिश फिर शुरू हुई, जो शनिवार को भी पूरे दिन चलती रही। इससे जगह-जगह घरों, दुकानों और सरकारी-निजी प्रतिष्ठानों में भारी जलभराव हो गया। सैकड़ों कच्चे मकान गिर गए। इसमें दबकर लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। उपकेंद्रों में पानी भर जाने से जिले में पिछले 48 घंटे से ठप बिजली आपूर्ति शनिवार को देर रात बहाल नहीं हो सकी थी। कई इलाकों में सड़कों पर तीन से चार फीट तक पानी भर जाने से संपर्क टूट गया है। सीतामढबडी में टेला मार्ग पर बनी पुलिया बारिश के पानी के दबाव से बह गई। सुरियावां क्षेत्र में वरुणा नदी उफान पर आ गई। बहुता मार्ग पर पानी जमा होने से जौनपुर जिले के एक हिस्से से संपर्क टूट गया।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में लगभग 120 मिमी बारिश हुई। सुबह से शाम तक लगातार बारिश होने से सामान्य जनजीवन बेपटरी हो गया। लोग घरों में कैद रहने को विवश हो गए। जो लोग जरूरी कार्य से निकले तो उन्हें भारी समस्याएं झेलनी पड़ीं। भारी बारिश के कारण सड़कों पर यातायात का दबाव कम हो गया था। दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। एक दिन पूर्व हुई भारी बारिश के कारण जिले में ऊपर से लेकर नीचे तक भारी जलभराव हो गया था, जो शनिवार को बारिश के कारण कम नहीं हुआ। सड़कों पर जगह-जगह घुटने तक भरे पानी से होकर लोग गिरते-पड़ते गुजर रहे थे। ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज तिराहे, कुंवरगंज, पटेल नगर, जीआईसी मैदान, पुलिस लाइन, प्रोफेसर कॉलोनी आदि इलाके में भारी जलभराव हो गया। नगर के कई मोहल्लों में घरों में पानी प्रवेश कर गया। तमाम लोग दिन भर पानी निकालने में जुटे रहे। बाजार की बड़ी संख्या में दुकानें पूरे दिन बंद रहीं। इससे दुकानदारी चौपट हो गई। छोटे दुकानदार दैवी आपदा को कोसते रहे। सब्जी मंडी में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। लगातार बारिश के कारण सब्जियां खराब होने से कारोबारी परेशान रहे।
विज्ञापन

बारिश का असर भदोही, गोपीगंज, औराई समेत जिले भर में रहा। धनतुलसी-टेला मार्ग पर स्थित पुलिया शनिवार को बारिश के कारण बह गई। इससे आवागमन बाधित हो गया।
जलनिकासी के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
ज्ञानपुर। जगापुर गांव में जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण कई स्थानों पर कमर तक जलभराव हो गया है। शनिवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जलनिकासी की गुहार लगाई। क्षेत्र पंचायत सदस्य रणजीत सिंह के साथ दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने पत्रक देकर कहा कि गांव में जगह-जगह पानी जमा हो गया है। कहा कि तमाम घरों में पानी भर जाने के कारण चूल्हे नहीं जले। कहा कि गांव में भोला बिंद, सुदामा बिंद, विमल बिंद, जीरा देवी, नन्हें पाल, शिवनाथ यादव, इंद्रजीत प्रजापति, बबलू गुप्ता, शोभनाथ प्रजापति आदि के मकान गिर गए हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम को प्रकरण को देखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed