फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   rain

आंधी-पानी ने मचाई तबाही

Thu, 12 Sep 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
rain
ज्ञानपुर। बुधवार को दिन में घंटों बारिश के बाद रात में बारिश के साथ आंधी ने तबाही मचाई। तमाम पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए तो बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिजली आपूर्ति और संचार व्यवस्था चरमरा गई। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश हुई। डेढ़ से दो घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद पूरे दिन रिमझिम बरसात का सिलसिला चलता रहा। शाम तक बारिश का सिलसिला थम गया, लेकिन देर रात 10 बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। हवाएं धीरे-धीरे आंधी में तब्दील हो गईं और जनजीवन प्रभावित होने लगा। जिला मुख्यालय से लगे जोरईं गांव में पेड़ टूट कर राजकीय ट्यूबवेल के ट्रांसफॉर्मर पर गिर गया। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। आंधी-पानी के चलते डीघ क्षेत्र के नारेपार गांव की धइकार बस्ती में नीम का पेड़ एक रिहायशी मड़हे पर गिर गया। संयोग ही था कि उसमें रहने वाली निशा सरस्वती का परिवार बाल-बाल बच गया। इसी तरह कई अन्य स्थानों पर भी बारिश के साथ आंधी ने नुकसान पहुंचाया। कई टीन शेड और छप्पर उड़ गए। पुरानी देहाती में लगी बिरवाई तेज आंधी से तहस-नहस हो गई। साथ में बारिश होने के कारण निचले इलाकों में जहां जलभराव हो गया, वहीं कई स्थानों पर कच्ची सड़कें कीचड़ से सन गईं। पुरानी कलेक्ट्रेट के पीछे, पटेल नगर, पुरानी कलेक्ट्री रोड समेत तमाम सड़कों पर बारिश के जलभराव के कारण स्थिति नारकीय हो गई और चलना-फिरना दूभर हो गया।
विज्ञापन

घंटों गुल रही बिजली
ज्ञानपुर। आंधी-पानी का असर बिजली आपूर्ति और संचार सेवा पर भी पड़ा। कई इलाकों में पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रही हो कुछ स्थानों पर फॉल्ट दुरुस्त करने के लिए विभागीय लोगों ने शटडाउन लेकर आपूर्ति ठप कर दी थी। बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड और अन्य संचार कंपनियों के नेटवर्क भी प्रभावित हुए। लोगों को कॉल ड्रॉप और अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा। ज्ञानपुर नगर में दिनभर में लगभग आठ घंटे बिजली गुल रही। गांवों में आपूर्ति का हाल और भी बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed