{"_id":"5d8e46648ebc3e93bb4c658d","slug":"rain-1-bhadohi-news-vns486206618","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: आफत की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: आफत की बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। लगातार 24 घंटे की बारिश से शहरी जीवन अस्तव्यस्त हो गया। वैसे तो बारिश पिछले 4-5 दिन हो रही थी लेकिन गुरूवार को सायं शुरू हुई वर्षा पूरे 24 घंटे बाद जाकर थमी। हर तरफ पानी पानी देख लोगों ने इसे आफत बारिश बताया। शहर का कोई मार्ग गली बेपानी नहीं रह गया। कहीं जलमग्न सड़कों पर लोग अपनी बाइक ढकेलते दिखे तो कहीं कार हिलोरे मारते नजर आई। लगातार बारिश से सरकारी अस्पताल, विद्युत उपकेंद्र फत्तूपुर और सिविल लाइन समेत कई विद्यालयों में पानी भर गया।
गत वर्ष 3 अगस्त को भी कहर बरपाने वाली बारिश हुई थी। गुरूवार को छिटपुट वर्षा होती रही लेकिन शाम 4 बजे जो बारिश ने रुख अपनाया तो वह रात भर और फिर शुक्रवार को दिन भर जारी रही। इसने लोगों को गत वर्ष की याद ताजा कर दी। सुबह लोग घरों से नहीं निकले। कोई निकला भी तो एक ही स्थान का होकर रह गया। मुख्य रास्तों से निकल कर जलभराव गलियों तक पहुंच गया। मदर हलीमा रोड, काजीपुर रोड, बाजार सरदार खां, छितनी तालाब, आनंद नगर, स्टेशन रोड पर पर वाहनों का आना जाना थम गया। काशीपुर में एक कच्चा मकान गिर गया। इसी मोहल्ले में एक पक्के मकान की नींव हिल जाने से उसके गिरने की स्थिति में पहुंच गया।
एमबीएस अस्पताल के वार्डों तक पहुंचा पानी
भदोही। लगातार 24 घंटे की बारिश से लोगों के घरों, दुकानों, में पानी घुस गया। लोग रात भर पानी निकालते रहे। इसी तरह राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में, कोतवाली, तहसील पहुंचने के सभी रास्ते बंद हो गए। काशीपुर में विजय नामक व्यक्ति का कच्चा मकान गिर गया। बंधवा, काजीपुर, आलमपुर, पश्चिम तरफ, मर्यादपट्टी, चौरी रोड में कई कालीन बुनाई कारखानों में पानी भर गया।
विज्ञापन
अस्पताल में पानी भरने से ओपीडी प्रभावित हुई। औषधालय में पानी भर गया। अस्पताल के वार्डों में भी पानी भर जाने से मरीजों पर भारी आफत आ गई। हर रोज सैकड़ो मरीज ओपीडी में आते थे लेकिन आज वहां जलभराव के बीच सियापा छाया रहा। उधर कोतवाली और तहसील की भी यही दशा रही। तहसील में दूर दूर तक केवल पानी दिख रहा था। काजीपुर रोड के दुकानदार प्रेम केशरी ने बताया कि हम लोग रात भर दुकान से पानी निकालने में ही लगे रहे।