{"_id":"60237d448ebc3e4a1561c477","slug":"railway-track-shattered-by-superfast-train-12-tracks-of-special-trains-run-on-cushion-in-bhadohi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरफास्ट के झटके से चटकी पटरी, कॉशन पर चलीं 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरफास्ट के झटके से चटकी पटरी, कॉशन पर चलीं 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Wed, 10 Feb 2021 11:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
रेल पटरी टूटी।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड पर जंगीगंज स्टेशन के पास मंगलवार देर रात शिवगंगा सुपरफास्ट ट्रेन के गुजरने के बाद रेल लाइन चटक गई। इसके बाद 12 जोड़ी विशेष गाड़ियों को कॉशन पर चलाया गया।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज रेलखंड स्थित जंगीगंज स्टेशन के पश्चिमी छोर गेट संख्या 45-सी पर मुख्य ट्रैक की एक पटरी मंगलवार की रात लगभग नौ बजे उस समय चटक गई, जब सुपरफास्ट शिवगंगा एक्सप्रेस नई दिल्ली की तरफ जा रही थी। चालक दल की सूचना पर हरकत में आए वाराणसी रेल मंडल प्रशासन ने सेक्शन इंजीनियर से रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
सेक्शन इंजीनियर विनोद कुमार ने रात में ही यथास्थिति से अवगत कराया। इसके बाद कंट्रोल रूम के आदेश पर 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, मालगाड़ी, निरीक्षण यान चालकों को मेमो देकर कॉशन पर चलवाया गया। बुधवार को सुबह से ही मंडलीय टीम चटके ट्रैक को बदलने में जुटी रही।
विज्ञापन