फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Railway gate work completed, traffic will start from six

रेलवे फाटक का कार्य पूरा, छह से शुरू होगा आवागमन

Wed, 01 Jun 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Railway gate work completed, traffic will start from six
पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह स्टेशन का पूर्वी फाटक छह जून से आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने आरसीसी ढलाई और इंटरलाकिंग का कार्य भी पूरा कर लिया। छह जून से रेल फाटक को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

दोहरीकरण और विद्युतीकरण के बाद से माधोसिंह-रामबाग रेलखंड पर ट्रेनों की संख्या बढ़ी है, साथ ही गति सीमा बढ़ाकर परिचालन भी कराया जा रहा है। पूर्वी फाटक औराई-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर होने के कारण काफी व्यस्त रहता है। आवागमन करने वालों की भीड़ के चलते फाटक से वाराणसी-प्रयागराज की ओर परिवर्तित ट्रैक मार्ग धंसने, गिट्टियां बिखरी पड़ी होने से दिक्कतें पैदा हो रही थीं। ट्रैक के बीच में इंटरलाकिंग और फाटक मार्ग पर आरसीसी ढलाई के लिए 18 मई से ही 24 घंटे के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। तीन-चार दिनों तक वाहन चालकों को जानकारी नहीं होने से जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। लोगों को परिवर्तित मार्ग तहसील रोड से मिर्जापुर, सोनभद्र, विंध्याचल धाम, भदोही, जौनपुर आदि क्षेत्रों की यात्रा करनी पड़ी। इंजीनियर एमपी पाठक ने बताया कि 12 दिन से बंद फाटक का कार्य पूरा हो चुका है। पांच दिनों में आरसीसी ढलाई पक कर ठोस हो जाएगी। छह जून से आवागमन के लिए माधोसिंह स्टेशन का पूर्वी फाटक लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed