फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Railway gate jammed, people upset

रेलवे फाटक पर लगा जाम, लोग परेशान

Thu, 20 May 2021 07:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Railway gate jammed, people upset
सुरियावां। उत्तर रेलवे के प्रतापगढ़-वाराणसी रूट पर सुरियावां स्टेशन के दोनों छोर के फाटक पर जाम लगने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी फाटक पर तीन बजे से एक घंटे तक जाम लगा रहा। रोज जाम लगना अब आम बात हो गई है। नगरवासियों ने जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रेल मंडल में तैनात उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आरपीएफ को तैनात करने की मांग की। इस संबंध में प्रेमबहादुर, नागेश्वर सिंह, रजत कुमार, अश्विनी कुमार आदि ने बताया कि सुरियावां रेलवे स्टेशन के पूर्वी और पश्चिमी छोर के फाटक मार्ग वाराणसी, जौनपुर, भदोही, प्रतापगढ़, बादशाहपुर समेत अन्य स्थानों को जोड़ते हैं। आसपास के लगभग दो सौ से अधिक गांव का प्रमुख बाजार होने के चलते भीड़भाड़ रहती है। इसके अलावा शादियों के सीजन में एक-एक घंटे तक फाटक मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइनें लगने से स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। रूट की सुरक्षा-संरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की सक्रियता न होने से आए दिन फाटक पर तैनात कर्मचारियों से भी विवाद होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed