फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   railway crossing

हाईटेक गेज बैरियर से बंद रहा रेलवे क्रासिंग

Wed, 23 Dec 2020 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
railway crossing
ककराही रेलवे क्रांसिंग पर लग रहा ओवर हेड गाटर। - फोटो : BHADOHI
लालानगर। ककराही रेलवे फाटक पर मंगलवार को हाईटेक गेज बैरियर के कारण क्रॉसिंग देर रात तक बंद रही। सुबह 10 बजे से बंद क्रॉसिंग का फाटक रात 12 बजे खुला। इस दौरान वाहनों को रास्ता बदलकर मिर्जापुर से गोपीगंज की यात्रा पूरी करनी पड़ी। कई चालक अपने वाहनों को लेकर खड़े रहे। व्यापार मंडल के श्रीकांत जायसवाल आदि ने रेलवे की इस कार्य पर नाराजगी जताई। कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य अंतिम चरण में है। कार्यदायी संस्था क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी सार्वजनिक नहीं करती। एक सप्ताह पूर्व कौलापुर क्रॉसिंग को भी आठ घंटे तक बंद रखा गया। इससे तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को राजमार्ग तक पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ा था। जबकि सभी कार्य वाराणसी मंडल में तैनात तकनीकी अधिकारियों की देखरेख में होते हैं। बावजूद मनमानी आम बात है। आगे होने वाले कार्यों को लेकर रेल प्रशासन ने एक दिन पहले क्रासिंग बंद रखने की जानकारी नहीं दी तो व्यापारी डीआरएम और महाप्रबंधक से मिलकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed