{"_id":"67cf04d4f3af8eb11b067c05","slug":"rail-traffic-will-be-affected-once-again-due-to-doubling-26-trains-will-be-affected-from-march-20-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News : दोहरीकरण के चलते एक बार फिर प्रभावित रहेगा रेल यातायात, 20 मार्च से 26 ट्रेनों पर पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News : दोहरीकरण के चलते एक बार फिर प्रभावित रहेगा रेल यातायात, 20 मार्च से 26 ट्रेनों पर पड़ेगा असर
Mon, 10 Mar 2025 08:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 10 Mar 2025 08:57 PM IST
सार
दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहने वाला है। आने वाले दिनों में 26 ट्रेनों पर असर पड़ने वाला है। एक दर्जन ट्रेनें बदले मार्ग से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
महाकुंभ के दौरान लगभग डेढ़ महीने ट्रेनों में भीड़, लेटलतीफी, ट्रेनों के निरस्तीकरण से पैदा हुई समस्याएं झेलने के बाद ट्रेनें पूरी तरह सुचारु भी नहीं हो पाई थी कि अब 20 मार्च से फिर से भदोही-लखनऊ रेल मार्ग प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
मंडल के दांदूपुर, पृथ्वीगंज व गौरा के बीच दोहरीकरण और नान इंटरलाकिंग कार्य होने से लखनऊ की ओर आने जाने वाली ट्रेनों का परिचायन या तो रद रहेगा या परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। इस रेलमार्ग की प्रमुख ट्रेनें अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, जम्मु तवि-पटना अर्चना एक्सप्रेस, पूरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसका असर बनारस नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस पर भी पड़ेगा। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि होली के बाद 20 से 26 मार्च तक का समय कार्य होगा। इस दौरान दिक्कत रहेगी। इसके चलते जंघई-प्रतापगढ़ से होकर चलने वाली 26 ट्रेनों पर इसका असर पड़ेगा। जिसमे से कई ट्रेनें वाया प्रयागराज और जौनपुर से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनें निरस्त भी रहेंगी।
विज्ञापन
कहा कि अभी अधिकारिक संदेश प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन इसकी तैयारी चल रही है। बताया कि हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, पुरी-आनंद विहार नीलाचल एक्सप्रेस को जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ रेल लाईन से चलाया जाएगा। जबकि वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस भदोही-जंघई-फाफामऊ-उंचाहार के रास्ते चलाई जाएगी।