फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Raids in Jaunpur in search of murderers, empty handed even after 72 hours

Bhadohi News: हत्यारों की तलाश में जौनपुर में दबिश, 72 घंटे बाद भी हाथ खाली

Thu, 24 Oct 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Raids in Jaunpur in search of murderers, empty handed even after 72 hours
इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह हत्याकांड में पुलिस के हाथ 72 घंटे बाद भी खाली हैं। बुधवार को पूरे दिन पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी। हत्यारों की तलाश में पुलिस ने जौनपुर में भी दबिश दी है। पुलिस जौनपुर के केराकत से एक युवक को पूछताछ के लिए उठाई भी है। हर संभावित कड़ियों को जोड़कर हत्यारों तक पहुंचने में जुटी है।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली के अमिलौरी निवासी इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह का सोमवार की सुबह नौ बजे आवास से 800 मीटर दूर बसावनपुर गांव के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रधानाचार्य की हत्या के बाद पूरे जिले में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने एटीएफ की दो टीम समेत तीनों सीओ के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया है। गठित टीमें बीते दो दिनों से घटनास्थल की तरफ जाने वाले मार्गों की सीसीटीवी खंगाल रही है। मंगलवार को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 12 लोगों को उठाया था। वहीं बुधवार को भी हत्यारों की तलाश में पुलिस टीम ने जौनपुर समेत प्रयागराज और मुंबई में भी दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जौनपुर के केराकत से एक युवक को उठाया है। प्रधानाचार्य की हत्या क्यों हुई। यह अब तक एक अबूझ पहेली बनी हुई है। पुलिस जमीन संबंधी विवाद के अलावा नियुक्ति संबंधी मामला और अन्य पहलूओं को काफी गंभीरता से परख रही है। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि टीमें जांच में लगी हैं। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed