{"_id":"5ff754019089867009487ea8","slug":"raid-on-bjp-worker-warehouse-palm-oil-seas-worth-five-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा कार्यकर्ता के गोदाम पर छापा, पांच लाख का पाम ऑयल सीज, 220 लीटर के 18 ड्रमों में रखा गया था तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा कार्यकर्ता के गोदाम पर छापा, पांच लाख का पाम ऑयल सीज, 220 लीटर के 18 ड्रमों में रखा गया था तेल
Fri, 08 Jan 2021 12:03 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खाद्य तेल में मिलावट की सूचना पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस के साथ भदोही जिले के गोपीगंज नगर में भाजपा कार्यकर्ता के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान 220 लीटर के 18 ड्रम खाद्य तेल (पाम ऑयल) बरामद किया गया। टीम ने तेल सीज कर जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेज दिया है। बरामद तेल की कीमत 5.20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर बुधवार की देर रात खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने खरहट्टी मोहाल गोपीगंज स्थित व्यापारी के गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में 18 ड्रम खाद्य तेल सीज किया। इस कार्रवाई से नकली और मिलावट करने वाले व्यापारियों की नींद उड़ गई। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव का कहना है कि जिस व्यापारी के यहां कार्रवाई हुई है वे पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
जिला अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर छापा मारा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर जमाखोरी और मिलावट की आशंका पर छापा मारने की कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी कीमत पर नकली, मिलावटी सामान की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। टीम में एएसपी आरके वर्मा, सीओ सदर भूषण वर्मा, कोतवाल केके सिंह आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन