{"_id":"3929dda685de6e6c11daa83a3cbbb5b4","slug":"race-betting-event-kicked-sandeep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ स्पर्धा में संदीप ने मारी बाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ स्पर्धा में संदीप ने मारी बाजी
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Sat, 07 Feb 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
इसमें जिले के विभिन्न ब्लाकों से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। तीन हजार मीटर दौड़ में संदीप कुमार बिंद ने पहला स्थान हासिल किया।
शुभारंभ सीडीओ आरपी मिश्रा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल से खिलाड़ियों में शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उनमें अनुशासन एवं एकता की भावना जागती है। प्रतियोगिता के आठ सौ मीटर दौड़ में अरविंद प्रथम, रोहित द्वितीय, आशीष द्वितीय, 1500 मीटर में सुशील कुमार प्रथम, संदीप कुमार द्वितीय रहे। 3000 मीटर में संदीप कुमार बिंद प्रथम, सुशील कुमार
यादव द्वितीय रहे। लंबी कूद में शिवा यादव प्रथम, ऊंची कूद में मनोज कुमार यादव प्रथम, शिवा यादव द्वितीय, रवि कुमार वर्मा तृतीय रहे। गोला थ्रो में विनोद कुमार प्रथम, लवकुश द्वितीय रहे। कबड्डी में भदोही विजेता और औराई उपविजेता रही। वालीबाल प्रतियोगिता में डीघ विजेता और ज्ञानपुर उपविजेता रही। मुख्य अतिथि डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। युवा कल्याण अधिकारी एनबी सिंह ने कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया। दिनेश त्रिपाठी, महेंद्र सिंह कुशवाहा, राजाराम पाल, कैलाशनाथ, मनोज सिंह, कमलेश आदि रहे।