फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Question papers reached 193 schools, pre-board exams will start from the 12th

Bhadohi News: 193 स्कूलों में पहुंचे प्रश्नपत्र, 12 से होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं

Fri, 09 Jan 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Question papers reached 193 schools, pre-board exams will start from the 12th
ज्ञानपुर। जिले में प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी 193 माध्यमिक और इंटरमीडिएट कॉलेजों में विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज से रिजर्व सेट का प्रश्नपत्र भेज दिया गया है। 12 से 21 जनवरी तक विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। उसके पहले प्रायोगिक और प्री-बोर्ड परीक्षाएं होनी है। जिले में 12 से 21 जनवरी तक प्री-बोर्ड की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षाएं बोर्ड के मूल प्रश्नपत्रों के अनुरूप कराई जाएंगी। साल 2025 में उपयोग न किए गए अतिरिक्त (रिजर्व) प्रश्नपत्रों का प्रयोग होगा, इससे छात्र-छात्राएं वास्तविक बोर्ड परीक्षा के स्तर का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54 हजार 371 परीक्षार्थी इस प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। दो से छह जनवरी के मध्य विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज से पिछली परीक्षा के रिजर्व प्रश्नपत्रों को सभी 193 विद्यालयों में भेज दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि सभी विद्यालयों को समय से परीक्षा आयोजन की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा का प्रश्नपत्र पैटर्न, अंक विभाजन और समय-सीमा यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा के अनुरूप होगी। इससे विद्यार्थियाें को परीक्षा के दबाव, समय प्रबंधन व प्रश्नों की प्रकृति को समझने में मदद मिलेगी। इस परीक्षा को भी सीसीटीवी की निगरानी में कराया जाएगा। परीक्षा 12 से 21 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed