फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   PWD about the safety of personnel Ajiteshn

सुरक्षा को लेकर पीडब्ल्यूडी कर्मियों का एजिटेशन

Sun, 27 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sun, 27 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
PWD about the safety of personnel Ajiteshn
सुरक्षा को लेकर लोनिवि कर्मियों ने किया प्रदर्शन
लोक निर्माण विभाग परिसर में 21 मार्च को कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद से सुरक्षा को लेकर चिंतित कर्मचारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनीस्ट्रीयल एसोसिएशन के बैनर तले विरोध में उतरे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्चस्त नहीं कर दिया जाता, तब तक घटना के विरोध में संगठन का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इसको लेकर संगठन किसी तरह का समझौता नहीं करेगा। 
विज्ञापन

कर्मचारी संगठन के प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग परिसर में जिस तरह से अराजक तत्वों ने विभागीय कर्मियों से मारपीट और तोड़फोड़ की, इससे साबित होता है कि उन पर किसी तरह का अंकुश नहीं रह गया है। ऐसे में विभाग के कर्मी अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हो गए हैं। विभाग परिसर में बैठक करके लोक निर्माण विभाग कर्मियों ने रणनीति बनाई, इसके बाद प्रदर्शन करके अपनी नाराजगी का भी इजहार किया। जिला प्रशासन से संगठन ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए गुहार भी लगाई। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष दीपेश सिंह, उपाध्यक्ष राम नरेश यादव, मंत्री मुहम्मद मुकर्रम अंसारी, कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष धर्मराज यादव, राजेंद्र प्रसाद, रोहित सिंह, राजकुमार, बजरंग पांडेय, कमलेश यादव, हरिशंकर यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed