{"_id":"69dd520ab3891db110033b5c","slug":"purushottam-became-the-president-and-avadhesh-became-the-secretary-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-141697-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अध्यक्ष पुरुषोत्तम और सचिव बने अवधेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अध्यक्ष पुरुषोत्तम और सचिव बने अवधेश
घोसियां में भारत विकास परिषद के शपथ ग्रहण में खड़े पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Self
Link Copied
घोसिया। भारत विकास परिषद भदोही शाखा का 28वां दायित्व ग्रहण समारोह सोमवार को एक निजी स्कूल में सम्पन्न हुआ। सत्र 2025-26 के पदाधिकारियों ने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। वहीं, 2026-27 की नई टीम ने सेवा और संस्कार के संकल्प के साथ अपने पदों की शपथ ली। प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक सूद ने नवीन कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम दास गुप्ता, सचिव अवधेश बरनवाल, कोषाध्यक्ष रिशु बरनवाल, संयोजक महिला सहभागिता बबीता बरनवाल, गतिविधि संयोजक (संपर्क) आशीष बरनवाल, गतिविधि संयोजक (सेवा) रतीश जायसवाल, गतिविधि संयोजक (संस्कार) शीला बरनवाल, गतिविधि संयोजक (पर्यावरण) अभिषेक बरनवाल शामिल थे। मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रचारक, आरएसएस काशी प्रांत व संपादक, चेतना प्रवाह नागेंद्र ने कहा कि परिषद का मूल उद्देश्य समाज में ''संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण'' के भाव को जागृत करना है। विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज कुमार मिश्रा (प्रांत सहसंयोजक पर्यावरण) ने पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक (सेवा) प्रवीण पटेल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक सूद ने संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति रही। स्वागत ललित बरनवाल, संचालन शीला बरनवाल व प्रतिमा बरनवाल और धन्यवाद ज्ञापन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने किया। इस मौके पर सुधा बरनवाल, ललित बरनवाल, पंकज बरनवाल, पुरुषोत्तम दास गुप्ता, अवधेश बरनवाल, रिशु बरनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।