फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Increased chill during morning and evening hours

Bhadohi News: सुबह और शाम के समय बढ़ी सिहरन, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 12 डिग्री का अंतर

Mon, 26 Oct 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Increased chill during morning and evening hours
सुबह के समय निकल रहे भगवान भाष्कर। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में हल्की ठंड के बीच तापमान में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। सुबह और शाम सिहरन महसूस होने लगी है। खासकर शाम के समय सफर के दौरान गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी रहेगा। तापमान में वृद्धि की वजह हवा की दिशा में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होना बताया जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में 26 अक्तूबर को चक्रवाती तूफान सक्रिय होने की संभावना के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्तूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने का असर जिले में भी दिखेगा। इससे सुबह के समय ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार सुबह हल्की धुंध रही, लेकिन सूर्योदय के बाद मौसम साफ हो गया। दिन में हल्की उमस भी महसूस हुई। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को डॉक्टर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed