{"_id":"5dcda1678ebc3e54ac7bb9b1","slug":"pt-nehru-was-the-creator-of-modern-india-bhadohi-news-vns4943823177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत बुनियाद देकर पं.नेहरु ने बुलंद की भारत की तस्वीर:कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूत बुनियाद देकर पं.नेहरु ने बुलंद की भारत की तस्वीर:कांग्रेस
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारत रत्न और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती बृहस्पतिवार को कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाई। इस दैरान उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प दोहराया गया। वक्ताओं ने कहा कि पं. नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे।
ज्ञानपुर नगर से सटे कांवल स्थित एमएलडी स्कूल में पं. नेहरू जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के जनक, भारतरत्न पं. जवाहर लाल को चाचा नेहरू के नाम से संपूर्ण विश्व जानता है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र कुमार दुबे राजन, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, दीपक कुमार मौर्य, दीपक कुमार पांडेय एडवोकेट, युवा कांग्रेस के महामंत्री सत्यम शुक्ला, बृजेश मिश्रा आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ऊंज क्षेत्र के रोही स्थित पं. राम तवंकल इंटरमीडिएट कॉलेज में कांग्रेस नेता राजेश दूबे ने कहा कि पं. नेहरू ने जो मजबूत बुनियाद दी, उस पर देश की तस्वीर बुलंद हो रही है। उन्होंने पहली बार पूर्ण स्वराज की मांग का संकल्प दिलाया था। देश की तरक्की के लिए आर्थिक नीति को मिश्रित अर्थव्यवस्था का स्वरूप देकर दूरदृष्टि के रूप में जो नीति अपनाई, कालांतर में पूंजीवादी और समाजवादी एकाकी अर्थव्यवस्था के हिमायती देश भी नेहरू के रास्ते को अपनाते हुए देखे गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल सिंह, राजकुमार, आरके मौर्या, तीर्थराज सिंह, सचिन शाक्य, सरिता सिंह, श्यामनाथ गुप्ता, आईबी सिंह, अरविंद दीक्षित, सभाजीत, चंद्रशेखर पाल, संतोष यादव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसी तरह गोपीगंज नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से तत्वावधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य माबूद खान और नगर अध्यक्ष संतोष सिंह बघेल के नेतृत्व में वार्ड नंबर चार सोनखरी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में खान ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर लोकतंत्र की स्थापना और देश को सही दिशा देने में जवाहलाल नेहरू के योगदान के लिए भारत सदैव ऋणी रहेगा। बघेल ने कहा कि नेहरू जी के जीवन और उनकी सोच को आज कल के दूषित फेसबुक और व्हाट्सएप के संदेशों से नहीं समझा जा सकता। उन्हें समझने के लिए नेहरू जी को पढ़ना होगा। नेहरू जी ने अपने जीवन के बहुमूल्य 10 वर्ष अंग्रेजों के जेल में बिताए और एक स्वतंत्र भारत की कल्पना की। नेहरू जी ने अपनी किताब ‘भारत एक खोज’ के माध्यम से भारत के प्रति अपनी दूरदृष्टि और सोच को रखा। इस अवसर पर मनीष मौर्या, परवेज हाशमी, प्रमोद जायसवाल, नावेद, राजेश, विजय यादव, मंसूर अहमद, विजय शंकर, सत्यप्रकाश उपाध्याय, गुड्डी गुप्ता, स्मिता, अरुण, सुषमा आदि रहे।