फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   PRV reaching in 7.45 minutes, Bhadohi tops among 10 districts

Bhadohi News: 7.45 मिनट में पहुंच रही पीआरवी, 10 जिलों में भदोही अव्वल

Mon, 02 Oct 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
PRV reaching in 7.45 minutes, Bhadohi tops among 10 districts
मुसीबत में फंसे लोगों की मदद के लिए भदोही पुलिस अब पहले से ज्यादा तेजी से पहुंच रही है। पुलिस का रिस्पांस टाइम यानी सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचने का औसत समय अब 7.45 मिनट तक पहुंच गया है। इसके साथ ही बेहतर रिस्पांस टाइम की वजह से पूर्वांचल के 10 जिलों में लगातार 19वें महीने पहले स्थान पर है, जबकि सूबे स्तर पर भी टाॅप फाइव में एंट्री हो गई है। किस जिले की पुलिस कितनी तेज है, इसका अंदाजा उसके रिस्पांस टाइम से लगाया जाता है। इसका आधार है पीआरवी, यानी पुलिस रिस्पांस व्हीकल। आपात कालीन नंबर डायल 112 से जुड़ी पीआरवी को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जाने के लिए कहा जाता है। मौके पर पहुंचने के समय को ही रिस्पांस टाइम कहा जाता है। 2022 के पहले रिस्पांस टाइम बहुत ही खराब रहा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कार्यकाल में इसकी स्थिति बेहतर हुई और उसके बाद डाॅ. मीनाक्षी कात्यायन का प्रयास भी दिख रहा है। एसपी ने बताया रिस्पांस टाइम पुलिस मुख्यालय से निर्धारित किया जाता है। जिले की पीआरवी बहुत ही सक्रिय है। यह रिस्पांस टाइम अभी और कम किया जाएगा। रिस्पांस टाइम में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन



---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed