फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Protest for construction of Pipa bridge, traffic will start from tomorrow

Bhadohi News: पीपा पुल निर्माण के लिए धरना, कल से होगा आवागमन

Mon, 23 Dec 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Protest for construction of Pipa bridge, traffic will start from tomorrow
कोनिया क्षेत्र के धनतुलसी-डेंगुरपुर गंगा नदी में पीपा पुल निर्माण में देरी को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण पीपा पुल निर्माण में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन

उधर पीपा पुल निर्माण करा रहे ठेकेदार विमल पांडेय और अवर अभियंता वीबी सिंह का कहना है कि धनतुलसी की ओर गंगा घाट पर कीचड़ के कारण मिट्टी दलदल हो गई है। जिसके कारण पीपा पुल का रास्ता बनाने में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन

बताया कि बाहर से सूखी मिट्टी लाकर रास्ता बनाया जा रहा है। इस साल गंगा का जलस्तर अधिक होने के कारण पीपा पुल के निर्माण में देरी हो रही है। बताया कि गंगा पार डेंगुरपुर घाट की ओर काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पीपों में जंग लगने से होल हो गया था। भरोसा दिलाया कि सोमवार को रास्ता बन जाएगा। उसके बाद चार पीपों को जोड़ कर पीपा पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
उधर धरना पर बैठे लोगों का आरोप है कि धनतुलसी डेंगुरपुर पीपा पुल के निर्माण में मनमानी की जाती है। धरना देने वालों में पवन तिवारी, मंटू पांडेय, विपिन पांडेय, मनोज सिंह, नीलेश चौबे, सुद्धु पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed