फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Proposals for development work worth ten crores got approval in Mini Sadan

Bhadohi News: मिनी सदन में दस करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

Fri, 18 Jul 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Proposals for development work worth ten crores got approval in Mini Sadan
भदोही। भदोही नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नगर पालिका 10 करोड़ रुपयों से विकास कार्य कराएगी। बृहस्पतिवार को परिषद कार्यालय में हुई मिनी सदन की बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर ने बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभासदों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करने के बाद सूची बनाकर उनपर होने वाले खर्चों का आंकलन किया गया है। शीघ्र ही प्रस्तावों को शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि सभी वार्डों को प्राथमिकता दी जा रही है। कई बड़ी समस्याओं का निराकरण हो चुका है। शहर में एसटीपी के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। जल निगम वाराणसी शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराएगा। अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बैठक में कई प्रस्तावों की जानकारी देते हुए बताया कि औराई रोड, रजपूरा बाईपास मार्ग की तरह चौरी रोड और रजपूरा से मर्यादपट्टी तक स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव दिया है। इससे शहर के मुख्य मार्ग भी जगमग हो जाएंगे और शहर की खूबसूरती बढ़ेगी। इसके अलावा मुख्य स्थानों पर भी स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि कई वार्डों में सीवेज लाइन के निर्माण और पेयजल पाइपलाइन विस्तार भी किया जाना है। जमुनीपुर नई कालोनी के जलकल कंपाउंड को इंटरलॉकिंग से सुंदरीकरण कराया जाएगा। बैठक में रेवड़ा मठ में शौचालय और इंटरलॉकिंग कार्य को भी बैठक में मंजूरी मिल गई है। सुरक्षा की दृष्टी से प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की भी योजना है।
वहीं, पिपरिस गौशाला में जेनरेटर की व्यवस्था कराई जाएगी। रोपे गए पौधों के ट्री गार्ड लगाने की अनुमति मिल गई है। सभासद गिरधारी जायसवाल ने कहा कि कटरा बाजार सबसे पुराना बाजार है। यहां बिजली न रहने पर जेनरेटर से प्रकाश की व्यवस्था कराई जानी चाहिए। मर्यादपट्टी के अरविंद मौर्य ने अपने वार्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय की चाहरदीवारी निर्माण कराने की मांग की।

बैठक में सभासद डॉ. अतहर अंसारी, गुलाम संजरी, इसरार अहमद, सुफियान अंसारी, अजय दुबे, प्रदीप यादव, अबरार अंसारी, रमेश सरोज, अशरफ अली, मो.अनस अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed