फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Proposal worth Rs 72 lakh approved in board meeting

Bhadohi News: बोर्ड की बैठक में 72 लाख के प्रस्ताव पर लगी मुहर

Tue, 07 Nov 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Proposal worth Rs 72 lakh approved in board meeting
सुरियावां। नगर पंचायत के कार्यालय में सोमवार को बोर्ड की दूसरी बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर के चौमुखी विकास कार्य को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद 72 लाख रुपये के प्रस्ताव को संस्तुति मिली। पेयजल व्यवस्था, गृहकर टैक्स, प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था आदि सहित विभिन्न 15 प्रस्ताव पर ईओ शशिंकात, चेयरमैन विनय चौरसिया सहित सभासदों ने चर्चा की।
विज्ञापन

नगर के ऐतिहासिक तालाब की सफाई व्यवस्था को लेकर जोर दिया गया। इसके अलावा नगर में पेयजल और प्रकाश की समुचित व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उपस्थित सभासद ने एक स्वर में मांग किया। बारिश के दिनों में जल निकासी को लेकर ठोस प्रबंध किया जाए। नपं चेयरमैन ने बताया कि बैठक में नगर के विकास को लेकर गहना पूर्वक चर्चा की गई। जिसमें पिछली कार्य योजना की पुष्टि पर विचार विर्मश किया। इसी तरह नगर के विकास कार्य, तालाबों की सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, कार्यालय व्यवस्था सहित आउटसोर्सिंग कर्मियों के संबंध में विचार किया गया है। इसी तरह बैठक में कुल 15 मुद्दों पर चर्चा की गई। बताया कि शीतलहर को देखते हुए रैन बेसरा की स्थिति पर भी फोकस किया गया है। नगर में अलाव जलाने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि 72 लाख के विकास कार्य पर मुहर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed