फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Property worth two crores of two ganja smugglers including the kingpin confiscated

Bhadohi News: सरगना समेत दो गांजा तस्करों की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sun, 03 Nov 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Property worth two crores of two ganja smugglers including the kingpin confiscated
ज्ञानपुर। जिले की पुलिस ने शनिवार को गांजा तस्करी गिरोह के सरगना और सदस्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिला मजिस्ट्रेट की संस्तुति पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दयाराम डेहरिया निवासी तस्करों का निर्माणाधीन पक्का मकान कुर्क कर लिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर पुलिस लगातार अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई रही है। गैंगस्टर एक्ट में नामजद गांजा तस्कर के सरगना सर्वजीत उर्फ छोटेलाल बिंद, गैंग के सक्रिय सदस्य लल्लू कुमार बिंद निवासी दयाराम डेहरिया के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने इनके निर्माणाधीन पक्के मकान को जब्त कर लिया। जिला मजिस्ट्रेट विशाल सिंह की ओर से गैंगस्टर एक्ट में राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क करने के आदेश के तहत पुलिस ने जब्त किया। एसडीएम ज्ञानपुर अरूण गिरी और सीओ चमन सिंह चावड़ा ने पुलिस टीम के साथ जब्तीकरण की कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूर्व में पुलिस टीम ने 110 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि कुछ तस्करों के खिलाफ जल्द ही जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed