फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Prof. Uma Srivastava Becomes the First Vice-Chancellor of Kashi Naresh University.

Bhadohi News: प्रो. उमा श्रीवास्तव बनीं काशी नरेश विश्वविद्यालय की पहली कुलपति

Fri, 15 May 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Prof. Uma Srivastava Becomes the First Vice-Chancellor of Kashi Naresh University.
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित व सांख्यिकी विभाग की अध्यक्ष प्रो. उमा श्रीवास्तव को काशी नरेश विश्वविद्यालय, भदोही का अंतरिम (प्रथम) कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के बाद बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी हो गया।
विज्ञापन

प्रो. उमा पिछले 39 वर्ष से विश्वविद्यालय में बतौर शिक्षक सेवा दे रही हैं। वर्तमान में वह गणित एवं सांख्यिकी विभाग की अध्यक्ष हैं। उन्होंने पांच किताबें लिखी हैं और उनके करीब 92 शोधपत्र विभिन्न जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य और गोरक्ष प्रांत की प्रमुख हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में डीडीयू के 5 शिक्षक हैं कुलपति : वर्तमान में डीडीयू के पांच शिक्षक देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपति हैं। भूगोल विभाग के प्रो. केएन सिंह दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के कुलपति हैं। संस्कृत विभाग के प्रो.. मुरलीमनोहर पाठक श्री लाल बहादुर शास्त्रीय राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलपति हैं। प्रो. रविशंकर सिंह मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर, प्रो. शोभा गौड़ मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर और प्रो. संजीत गुप्ता जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति का दायित्व संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed