फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Private hospital patients will also be able to get government ambulance facility

Bhadohi News: निजी अस्पताल के मरीजों को भी मिल सकेगी सरकारी एबुलेंस की सुविधा

Sat, 27 Jul 2024 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Private hospital patients will also be able to get government ambulance facility
जिले के निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भी अब सरकारी एबुलेंसों का लाभ मिल सकेगा। निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल में रेफर होने पर उन्हें 108 और 102 नंबर की एबुलेंसों की सेवाएं मिल सकेंगी। एबुलेंस निजी अस्पताल के चार से पांच किमी दायरे में स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों को पहुंचाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 138 निजी अस्पताल पंजीकृत हैं। इन अस्पतालों में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं तो मिलती है, लेकिन महंगे इलाज के कारण कुछ ही समय में मरीज के तीमारदार उन्हें सरकारी अस्पताल में लाना चाहते हैं। इन दिनों जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से बढ़ी हैं। खासकर जिला अस्पताल में न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं, बल्कि संसाधन भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों के मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में शिफ्ट होने के लिए अगर उन्हें निजी एबुलेंस मिलती है तो उन्हें इसका भुगतान करना होता है, लेकिन अब निजी अस्पताल के मरीजों को सरकारी एबुलेंस की सुविधाएं भी मिल सकेंगी। जिले में 108 और 102 नंबर की कुल 38 एंबुलेंस संचालित हैं। अब इन एबुलेंसों की मदद से निजी अस्पतालों में भर्ती मरीज को सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 20 लाख आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीन बड़े सरकारी अस्पताल हैं। इसमें जिला चिकित्सालय, सौ शय्या अस्पताल, एमबीएम भदोही है। इसके अलावा छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज, भदोही, गोपीगंज, औराई, सुरियावां और डीघ है। 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी हैं। अब इन अस्पतालों में निजी अस्पतालों से आने के लिए मरीजों को निशुल्क सरकारी एबुलेंस मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed