फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Prime Minister Housing: 581 beneficiaries found ineligible, Duda issued notice

प्रधानमंत्री आवास:581 लाभार्थी मिले अपात्र,डूडा ने जारी की नोटिस

Sat, 30 May 2020 03:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Housing: 581 beneficiaries found ineligible, Duda issued notice
ज्ञानपुर। जिले के नगरीय इलाकों में प्रधानमंत्री आवास के 581 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। डूडा ने ऐसे लाभार्थियों की सूची जारी करते हुए नोटिस जारी किया है। लगभग सभी नगर निकायों में ऐसे अपात्र लोग जांच में पाए गए हैं, जिन्होंने मानक को दरकिनार करते हुए आवेदन कर दिया है। अब विभाग रिकवरी की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में एक बार फिर डूडा कार्यालय ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों की धड़कन बढ़ा दी है। हजारों खर्च कर रहने के लिए घर का सपना हाथ से जाते देख लाभार्थियों ने विभागीय कार्यप्रणाली को कोसना शुरू कर दिया है। शनिवार को परियोजना अधिकारी डूडा ऊषा त्रिपाठी ने नगर पालिका गोपीगंज, भदोही, नगर पंचायत घोसिया, खमरिया, ज्ञानपुर, नईबाजार और सुरियावां से चयनित 4,042 लाभार्थियों में से 581 को अपात्र घोषित कर नोटिस जारी कर दिया। लगभग दो वर्ष पूर्व से शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए शहरी आवास योजना अंतर्गत बड़े पैमाने पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, जिसके लिए लाभार्थियों ने भागदौड़ के बाद आवेदन कर विभागीय मिलीभगत से नाम पात्रता सूची में दे दिया, लेकिन जियो टैगिंग के बाद से विभाग ने अपने सर्वेक्षणीय कर्मचारियों को लगाकर सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों से मिले आवेदनों की पात्रता खंगालना शुरू कर दिया। इस पर पात्रता की हकीकत सामने आने लगी।
विज्ञापन

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 29वीं सीएसएमसी में नगर पंचायत घोसिया के 221 लाभार्थियों में से 37, 32वीं सीएसएमसी में नगर पालिका भदोही के 480 लाभार्थियों में से 115, नगर पंचायत घोसिया के 173 लाभार्थियों में से 47 अपात्र, नगर पालिका गोपीगंज के 137 लाभार्थियों में से 28, नगर पंचायत ज्ञानपुर के 67 लाभार्थियों में से 13, नगर पंचायत नईबाजार के 20 लाभार्थियों में से दो, नगर पंचायत सुरियावां के 71 में से 13, 38वीं सीएसएमसी में नगर पंचायत घोसिया के 151 लाभार्थियों में से 10, नगर पालिका गोपीगंज के 532 लाभार्थियों में से 66, नगर पंचायत ज्ञानपुर के 161 लाभार्थियों में से 13, नगर पंचायत खमरिया के 181 लाभार्थियों में से 16 और नगर पंचायत सुरियावां के 270 लाभार्थियों में से 18 अपात्र मिले हैं। 39वीं सीएसएमसी में नगर पंचायत नईबाजार के 338 लाभार्थियों में से 12 अपात्र, 43वीं सीएसएमसी में नगर पंचायत घोसिया के 527 लाभार्थियों में से 57 और नगर पंचायत ज्ञानपुर के 713 लाभार्थियों में से 134 लोग अपात्र मिले हैं। इनकी सूची पालिका और नगर पंचायत कार्यालय पर चस्पा कराकर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed