फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Preparations for spreading greenery in Samadha Tal

समधा ताल में हरियाली बिखेरने की तैयारी

Wed, 10 Feb 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Preparations for spreading greenery in Samadha Tal
ज्ञानपुर। 100 हेक्टेयर (400 बीघे) से अधिक जलक्षेत्र वाले समधा ताल में हरियाली बिखेरने की तैयारी शुरू हो गई है। ताल के किनारे-किनारे 22 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इससे यहां जैव विविधता के संरक्षण में मदद मिलेगी। पौधरोपण के लिए वन विभाग ने ताल के किनारे गड्ढों की खुदाई करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भदोही जिले में वन क्षेत्र शून्य है। तमाम प्रयास के बावजूद जिले में ट्री-कवर एरिया में मामूली बढ़ोतरी ही हो सकी है, लेकिन वन क्षेत्र का आंकड़ा अब भी वहीं का वहीं है। इसके पीछे सबसे प्रमुख वजह पौधरोपण के लिए स्थान की कमी मानी जाती है। वन विभाग इस समस्या से निपटने के लिए प्रयास करने का दावा करता रहता है। इस क्रम में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर की ओर से पक्षी विहार के लिए प्रस्तावित विशाल समधा ताल को पौधरोपण के लिए चुना गया है। विशाल जलक्षेत्र में जैव विविधता के संरक्षण की कोशिशों में जुटे वन विभाग ने इस बार बारिश के सीजन में समधा ताल के किनारे-किनारे 22 हजार पौधे लगाने की योजना बनाई है। पौधे जुलाई में लगाए जाएंगे। इसके लिए ताल क्षेत्र में गड्ढे खुदाई का काम शुरू हो गया है। प्रभागीय वनाधिकारी आलोक सक्सेना के मुताबिक समधा ताल के किनारे-किनारे पौधरोपण कराने की योजना बनाई गई है। आने वाले जुलाई में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन

समधा ताल को पक्षी विहार के रूप में विकसित करने के लिए औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने बृहस्पतिवार को फिर शासन को पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि रिमाइंडर के तौर पर पत्र भेजा गया है। समधा ताल को पक्षी विहार बनाने की खातिर शासन स्तर पर विचार चल रहा है। इस प्रस्ताव को मूर्त रूप दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उधर डीएफओ एके सक्सेना ने कहा कि समधा ताल को बर्ड सैंक्चुरी बनाने से जुड़ी बुनियादी पारिस्थितिकी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed